Type Here to Get Search Results !

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: 7500 नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन, ये होंगे नए नियम

SONI INTERNET ZONE 0

 एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: जारी होने वाला है 7500 नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन

ये होंगे नए नियम



MPPEB MP Police Bharti 2022 : एमपी पुलिस 6000 कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी करने के बाद एमपीपीईबी इसी माह कांस्टेबल की नई 7500 वैकेंसी का नोटिफिकेशन peb.mp.gov.in पर जारी कर सकता है।

MPPEB MP Police Bharti 2022 : एमपी पुलिस 6000 कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी करने के बाद मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी- MP PEB ) इसी माह कांस्टेबल की नई 7500 वैकेंसी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी कर सकता है। इसलिए उन अभ्यर्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है जिनका चयन 6000 कांस्टेबल भर्ती में नहीं हो सका। लेकिन इस माह निकलने वाली एमपी पुलिस 7500 कांस्टेबल भर्ती के लिए  उन्हें नए तरीके से तैयारी की रणनीति बनानी होगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
वर्ष 2020 की 6000 कांस्टेबल भर्ती में दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद कराने का नियम था। कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी थी। 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना था। इसके बाद 13 फीट की लंबी कूद मारनी थी। जबकि इस माह निकलने वाली भर्ती में संभवत: यह नियम लागू हो कि जो जितने कम समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करेगा, जो जितने ज्यादा दूर तक गोला फेंकेगा और जो जितनी लंबी कूद मारेगा, उन अभ्यर्थियों को उतने ज्यादा नंबर मिलेंगे।
नई भर्ती में एक अंतर यह भी दिखेगा देगा कि अभी तक की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जो लिखित परीक्षा में फेल होता था, वह पीईटी में हिस्सा नहीं ले सकता था। जबकि आगामी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को दोनों लिखित व पीईटी में मौका देने की तैयारी है। दोनों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।



Tags
PEB

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.